लखनऊ, मार्च 12 -- 300 फ्लैट एवं 12 पेंटहाउस के लिए आये 700 से अधिक आवेदन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में हुई भवनों की लॉटरीलखनऊ। प्रमुख संवाददाताएलडीए ने नर्मदा अपार्टमेंट के 312 भवनों का गुरुवार को लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित लॉटरी की प्रक्रिया में 743 आवेदकों के मध्य लकी ड्रॉ की पर्चियां निकाली गयीं। लॉटरी ड्रॉ का आयोजन 3बीएचके स्टडी के 300 फ्लैट्स एवं 12 पेंटहाउस के लिए किया गया। लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। लॉटरी ड्रॉ के कार्यक्रम में एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक दीपक सिंह, विशेष कार्याधिकारी रविनंदन सिंह, देवांश त्रिवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नर्मदा अपार्टमेंट के 312 भवनों क...