फतेहपुर, जून 23 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल गांव स्थित नर्तन डेरा में बने प्राचीन नर्तन देवी मंदिर से सोमवार रात लगभग एक दर्जन पीतल के घंटे चोरी हो गए। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब ग्रामीण मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और घंटों को गायब देखा। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में मनौती पूरी होने पर श्रद्धालु पीतल के घंटे चढ़ाते हैं। मंदिर में रोजाना पूजा-अर्चना के साथ भंडारे और मेले का भी आयोजन होता है। घंटों की चोरी से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। मामले की सूचना स्थानीय कोटेदार ने फोन पर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पहाड़पुर चौकी प्रभारी राज नारायण नायक ने बताया कि मामले की मौखिक सूचना मिली है। चोरी की घटना की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई ...