आरा, अप्रैल 29 -- -नशे में धुत मनचलों ने की नर्तकियों के साथ अश्लीलता -बीच-बचाव करने आये लड़की के पिता और बस चालक के सिर फोड़े बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार की रात स्टेज पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रही नर्तकी के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने न केवल अश्लीलता की, बल्कि विरोध करने पर पूरे शादी समारोह को रणक्षेत्र में तब्दील कर दिया।

घायलों की संख्या हमले में वधू पक्ष के मुखिया सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। लाठी-डंडों और बेल्ट से किए गए हमले में लड़की के पिता सिद्धनाथ ओझा और बस चालक छठू पासी लहूलुहान कर दिया। उपद्रवियों ने बारातियों की बसों और निजी वाहनों के शीशे चकनाचूर किए, ड्राइवरों को भी पीटा। शाहपुर के बिलौटी से आए बाराती जान बचाकर खेतों की...