नर्तकी पर नोट उड़ाना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी ने किया निलंबित
उरई, मई 23 -- उरई। संवाददाता थाना चुर्खी में तैनात सिपाही अशोक कुमार को एक निजी तिलक कार्यक्रम में नर्तकियों पर पैसे उड़ना महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शनिवार शाम को उसे निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। हालांकि हिंदुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।चुर्खी थाने में तैनात सिपाही अशोक कुमार निमंत्रण पर एक तिलक कार्यक्रम में गए थे। वहां डीजे पर नायक नहीं खलनायक हूं मैं गाना बजने के दौरान नर्तकियों पर उन्होंने नोट उड़ाए। किसी ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो संज्ञान में आते ही एसपी ने सीओ कालपी एके सिंह को जांच सौंपी। जांच में मामला सही पाया गया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.