गंगापार, मई 16 -- क्षेत्र के एक गांव की दलित बस्ती में सुबह नौ बजे के लगभग उस समय हड़कम्प मच गया, जब बस्ती एक युवक बीमार पिता का हाल-चाल लेने के बहाने नर्तकी लेकर घर पहुंच गया। पति को नर्तकी के साथ देख पत्नी गुस्से में आ गई। उसने पति पर नाराजगी जताते हुए घर से भाग जाने को कहा, जब नर्तकी के साथ रहा पति जाने को तैयार नहीं हुआ तो दोनों में कहासुनी होने लगी। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। महिला ने डायल 112 को फोन कर घटना की सारी दास्तान बताते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस गांव पहुंची तो मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी दलित के घर पहुंच युवक उसकी पत्नी व नर्तकी को चौकी उठा ले गई। महिला व उसके पति के बीच घंटों विवाद चलता रहा। चार बच्चों की मां अपने बच्चों को पति के पास छोड़कर चली गई। उधर युवक नर्तकी को साथ उरुवा चला ...