बोकारो, जून 19 -- बेरमो। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सीनियर क्वार्टर, करगली स्थित नर्चर किड्स स्कूल परिसर में भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके के वरिष्ठ अधिकारी राज किशोर मंडल, विद्यालय के डायरेक्टर डॉ जय राठौर, प्राचार्या रूबी राठौर एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने योग शिविर में भाग लिया। विद्यालय के प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन एवं सूर्यनमस्कार सहित कई आसनों का प्रदर्शन किया और उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान 'इंटर हाउस योग प्रतियोगिता' का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- माउंट सियोन स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्...