रुडकी, जुलाई 14 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। आईआईटी ने शिक्षा मंत्रालय की पहल मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशिप प्रोग्राम के 10वें बैच का सफल आयोजन किया। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन, नवाचार और संस्थागत उत्कृष्टता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में देशभर के 20 से अधिक विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के करीब 30 शैक्षणिक नेताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, संस्थागत प्रशासन को मजबूत बनाने और शिक्षा क्षेत्र में नए प्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...