मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिले के बाल गृह को मुशहरी के नरौली में संचालित वृहद आश्रय गृह में शनिवार को स्थानांतरित कर दिया गया। इस वृहद आश्रय गृह का संचालन मुख्यमंत्री बाल आश्रय विकास योजना के किया जाता है। स्थानांतरण की यह प्रक्रिया बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की है। विभागीय निदेशानुसार सभी प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए बाल गृह के कुल 55 संवासियों को वृहद आश्रय गृह भेजा गया। यहां उनके सर्वांगीण विकास के लिए भोजन, आवासन और स्वास्थ्य सुविधा तो दी ही जा रही है। साथ ही शिक्षा, कौशल विकास, खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों का भी अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- शिवहर के बच्चे में एईएस की पुष्टि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...