संभल, मार्च 5 -- नगर पंचायत नरौली में होली का पर्व हर्षोल्लास आपसी सौहार्द भाईचारे के साथ मनाया गया।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू समुदाय के त्यौहार होली में शामिल होकर आपसी सौहार्द भाईचारे का संदेश दिया।होली मिलन समारोह का आयोजन कर हिन्दू समाज के लोगों को होली पर्व की बधाई दी। हक़ परिवार की और से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नरौली में होली मिलन समारोह की परंपरा हक़ परिवार द्वारा सैकड़ों वर्ष से चली आ रही है। होली मिलन में मुख्य अतिथि कुंवर राघवेंद्र सिंह उर्फ़ मुन्ना साहब, कुंवर उपेंद्र सिंह उर्फ़ शोभित राजा साहब रहे।होली मिलन में मुस्लिम समुदाय की और से हिंदू समुदाय के लोगों को गले मिलकर होली की बधाई दी।राजा कुंवर राघवेंद्र सिंह ने कहा त्यौहार कोई भी हो सभी धर्मों के लोगों को मिल जुलकर मनाना चाहिए । समाजसेवी अरमान उल हक़ उर्फ़ ...