नरौली तिराहे पर फटा राष्ट्रीय ध्वज लहराने से रोष
आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़। नगर के नरौली तिराहे पर फटा राष्ट्रीय ध्वज लहराते देख लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अधिकारियों की उदासीनता से फटा झंडा न बदलना राष्ट्रध्वज का अपमान है। उन्होंने फटे तिरंगा झंडे को बदलकर नया तिरंगा लगाने की मांग की है। नरौली तिराहा का कई वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम सुहास एलवाई ने सुंदरीकरण कराने के बाद इसे तिरंगा तिराहा घोषित किया था। तभी से इस तिराहे पर बड़े आकार के राष्ट्रीय तिरंगा झंडा लहराता है। इस तिरंगे तिराहा की देख-रेख की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की है। नरौली मोहल्ले वासियों ने बताया कि तेज हवा के चलते तिरंगा झंडा फट गया। उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने फटे तिरंगा को नहीं बदला। मोहल्ले के सभासद संतोष चौहान आदि ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.