चंदौली, जुलाई 26 -- धानापुर। क्षेत्र के नरौली गांव में पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र बिंद ने फूलन देवी के जीवन संघर्ष को याद किया। कहा कि बचपन में उन्हें कई कठिनाइयों और शोषण का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि फूलन देवी का जीवन गरीबी, बाल विवाह, भयानक अत्याचार, बागी बनकर चंबल के बीहड़ों में उतरने और फिर संसद तक पहुंचने की एक असाधारण कहानी है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, रामजन्म यादव, फेंकू निषाद, शकुंतला देवी, मालो देवी, मुन्नी देवी, अस्पताली देवी, मंजू देवी और संजू देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सपा ने पूर्व सांसद फूलन देवी को याद किया यह भी पढ़ें...