नरौरा से लगातार छूट रहे लाखों क्यूसेक पानी और कटान तेज होने से बढ़ीं धड़कनें
कन्नौज, अगस्त 5 -- कन्नौज, संवाददाता। नरौरा बांध से लगातार लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते जिले में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से चढ़ रहा है। जलस्तर में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी के चलते तटीय इलाके कासिमपुर में गंगा का भीषण कटान शुरू हो गया है। हालात यह है कि गंगा का पानी अब कासिमपुर गांव को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर बने रपटे तक पहुंच चुका है। लगातार बढ़ते पानी को देखकर आशंका जताई जा रही है कि अगले कुछ ही दिनो में यह मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न होकर कट जाएगा। बता दें कि नरौरा बैराज से 3 अगस्त को 1,53,175 क्यूसेक, 4 अगस्त को 1,24,173 क्यूसेक और 5 अगस्त को 1,11,969 क्यूसेक पानी गंगा नदी में डिस्चार्ज किया गया है। नरौरा से पानी मेहंदीघाट गेज तक पहुंचने में लगभग 48 घंटे का समय लगता है। 5 अगस्त की सुबह 8 बजे मेहंदीघाट गेज पर गंगा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.