आगरा, जुलाई 31 -- पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के बाद नरौरा बैराज से दोपहर 12 बजे छोड़े गए एक लाख 53 हजार क्यूसेक पानी के बाद गंगा में मध्यम बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ को देखते हुए सोरों के लहरा, कछला और कादरगंज घाटों पर अलर्ट जारी किया है। गंगा किनारे स्थित गांवों के ग्रामीणों को नदी से दूर रहने की सलाह भी दी गई है। नरौरा से छोड़ा गया पानी जिले से बहना शुरू हो गया है। गुरूवार की सुबह आठ बजे नरौरा बैराज से एक लाख 40 हजार और दोपहर 12 बजे एक लाख 53 हजार पानी छोड़े जाने से गंगा में मध्यम बाढ़ के हालात बन गए हैं। यह भी पढ़ें- नरोरा बैराज से 1.63 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, राजघाट में खतरे के निशान से ऊपर बही गंगा श्रावण माह में गंगा घाटों पर कावंड़ियों की वजह से सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने नदी में बेरीकेडिंग लगाकर श्रद्...