बुलंदशहर, नवम्बर 29 -- जिला प्रशासन के नेतृत्व में शनिवार को नरौरा परमाणु केंद्र की न्यूक्लियर एवं रेडियोलॉजिकल इमरजेंसी मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। आपातकालीन अभ्यास में जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों ने शिरकत की और किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए प्रभावित क्षेत्र में अभ्यास किया। इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बुलंदशहर ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने आपातकाल से निपटने की कार्य प्रणाली का प्रदर्शन किया। शनिवार को अभ्यास के लिए सुबह नरौरा परमाणु केंद्र के निदेशक एस के कावरे ने ऑफसाइड इमरजेंसी की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जिला प्रशासन की ओर से एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसपी देहात डॉक्टर तेजव...