बुलंदशहर, जून 30 -- नरौरा गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। सोनपाल शर्मा (80 वर्ष) निवासी दुर्गा नगर, जनपद अलीगढ़, अपने भतीजे यतेंद्र कुमार शर्मा के साथ मंगलवार को गंगा स्नान के लिए नरौरा गंगा घाट आए थे। स्नान के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए, जिससे वह डूब गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए एनएपीएस अस्पताल, नरौरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के भतीजे यतेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना पूरी तरह दुर्घटनावश हुई है तथा उन्हें किसी पर कोई संदेह या शिकायत नहीं है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी...