संभल, जून 16 -- सोमवती अमावस्या पर नरौरा गंगा बैराज घाट पर स्नान के दौरान सोमवार को फिरोजाबाद से आए दो मौसेरे भाई गंगा के गहरे पानी में डूब गए। एक भाई को डूबता देख उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा दूसरा भाई भी गंगा की तेज लहरों की चपेट में आ गया। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक के शव को बाहर निकाल लिया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला के अंतर्गत नगला तुलसी निवासी अजीत (19) पुत्र भूरे सिंह सोमवार सुबह अपने मौसेरे भाई मनीष (18) पुत्र अनेक सिंह और अन्य परिजनों के साथ अमावस्या पर्व पर गंगा स्नान करने गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नरौरा घाट आए थे। स्नान के दौरान अचानक अजीत का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर ड...