नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा; लगी इस्तीफों की झड़ी, कार्यकर्ताओं ने किया हाईवे जाम
दतिया, जुलाई 10 -- मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को तगड़ा झटका देते हुए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट की घोषणा होते ही दतिया की राजनीति गरमा गई है और नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में भारी नाराजगी फैल गई है। पार्टी के फैसले के विरोध में भाजपा संगठन में जहां इस्तीफों की झड़ी लग गई है, वहीं प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम करने से लेकर बाजार बंद कराने जैसे कदम भी उठाए हैं। दतिया जिला अध्यक्ष ने तो अपने कई पदाधिकारियों और दतिया व बड़ौनी के समस्त पार्षदों के साथ त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के फैसले को एकतरफा और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाला बताते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.