गोड्डा, मई 26 -- महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरोत्तमपुर गांव के स्वर्णकार टोला में इन दिनों भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। स्वर्णकार टोला में सरकारी स्तर पर पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूसरे टोले एवं दुसरे के घरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की स्थिति ग्रामीण सरयुग साह विक्की साह वुरजु साह पवन साह बलराम साह विनय साह किशन साह प्रदीप साह विष्णु साह कविता देवी सोनी देवी अनीता देवी ने बताया कि स्वर्णकार टोला में करीब 30 से 40 घरों की है। यहां अधिकांश परिवार गरीब वर्ग के लोग रहते हैं हैं और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इसके बावजूद आज तक स्वर्णकार ट...