नरैनी में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, अरार टीम बनी विजेता
गोड्डा, मई 4 -- महगामा प्रतिनिधि: हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन सोमवार को उत्साह और खेल भावना के बीच संपन्न हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन गढ़ी मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी बाबर अली ने किया था। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की दर्जनों टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बिहार के अरार और नारायणी टीम के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक प्रदर्शन करते हुए अरार की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं नारायणी टीम उपविजेता रही। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।समापन समारोह में विजेता टीम अरार को 6 हजार रुपये की पुरस्कार राशि बाबर अली द्वारा प्रदान की गई। वहीं उपविजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.