बांदा, जनवरी 3 -- बांदा। संवाददाता नरैनी विधान सभा क्षेत्र में एसआईआर के बाद 45 हजार मतदाता घट गए हैं। छह जनवरी अनंतिम मतदाता सूची जारी होगी। मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण के बाद विधान सभा क्षेत्र में तीन लाख 10 हजार 123 मतदाता बचे हैं। पिछले विधान सभा चुनाव में क्षेत्र में तीन लाख 55 हजार 452 मतदाता थे। 45329 मतदाताओं का नाम सूची से काटा गया है। क्षेत्र में अनुपस्थित पाए गए, दूसरी जगह स्थानांतरित, डुप्लीकेट और मृतकों के नाम सूची से काटे गए हैं। नवंबर माह में किए गए नए आवेदनों को सूची में नहीं जोड़ा गया है। छह जनवरी को प्रकाशित होने वाली अनंतिम सूची के बाद लोगों से आपत्तियां ली जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.