नरैनी कस्बा मुख्य चौराहा : प्रतीक्षालय नहीं, धूप में यात्री परेशान
बांदा, मई 20 -- नरैनी। तहसील मुख्यालय के मुख्य चौराहे पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय नहीं है। भीषण गर्मी के बीच महिलाएं और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करते रहे। चौराहे पर ठंडे पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि नरैनी चौराहे से बांदा, अतर्रा, करतल सहित मध्य प्रदेश के अजयगढ़, पन्ना और छतरपुर के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। मजबूरी में यात्री दुकानों के छज्जों के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। यह भी पढ़ें- नही लगा नगर पालिका का प्याऊ यह भी पढ़ें- गर्मी का सितम ::: गर्मी में टूटे शेड और पानी के नाकाफी इंतजाम ने बढ़ाई परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.