हापुड़, मार्च 29 -- हापुड़, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एससी विभाग ने एससी-एसटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी को लॉजिस्टिक्स एंड ऑपरेशन कमेटी में एग्जीक्यूशन सपोर्ट का इंचार्ज नियुक्त किया। नरेश भाटी ने बताया कि 12 अप्रैल को दिल्ली में एक दौड़ बाबा साहब के नाम, रन फॉर अंबेडकर, रन पर कांस्टीट्यूशन की 14 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें दिल्ली और एनसीआर के करीब 20 हजार से ज्यादा लोग इस पदयात्रा का हिस्सा बनेंगे। नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में इस पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, अरविंद शर्मा, विजय कुमार गोयल, दिनेश चंद शर्मा, गौरव गर्ग ने नई जिम्मेदारी पर नरेश भाटी को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.