कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। गुमटी नंबर पांच व्यापार मंडल के महामंत्री नरेश भाटिया गोलू को बनाया गया है। उन्होंने एकतरफा जीत हासिल करते हुए कुलबीर सिंह महाजन को 167 मतों से हराया। जयहिंद टाकीज़ परिसर स्थित चुनाव कार्यालय में रविवार को मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि नरेश भाटिया गोलू को 176 और कुलबीर सिंह को सिर्फ नौ मत मिले। राजे गुप्ता पहले ही निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...