चम्पावत, फरवरी 9 -- लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नरेश करायत दूसरी बार भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बने। इससे पूर्व किसानों ने बैठक में समस्याओं पर विचार विमर्श किया। लोहाघाट रामलीला मैदान में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की बैठक हुई। बैठक में किसानों ने वर्ष 2026 तक कर्ज माफ करने की मांग की। उन्होंने जिला योजना में किसानों की भागीदारी करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...