नरेश टिकैत से मिले पदाधिकारी, 23 जून के धरने पर की चर्चा
बागपत, जून 22 -- बागपत। भाकियू (टिकैत) के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिसौली पहुंचकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की। दिल्ली-दून हाईवे पर गंगनोली गांव के पास कट की मांग को लेकर आगामी 23 जून को एनएचएआई कार्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर विचार-विमर्श किया। चौधरी नरेश टिकैत ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि दिल्ली में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ वार्ता चल रही है। जल्द ही इस मामले में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक संगठन किसानों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। यह भी पढ़ें- एनएचआई कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की तैयारी जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.