बागेश्वर, जुलाई 3 -- बागेश्वर। नरेश कुमार जिले के नए सीडीओ होंगे। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को उनका स्वागत किया गया, जबकि पूर्व में रहे मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कापड़ी को स्थानांतरण पर विदाई दी गई। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी का स्थानांतरण उपायुक्त (परियोजना), ग्राम्य विकास विभाग, पौड़ी मुख्यालय के पद पर हुआ है। परियोजना निदेशक शिल्पी पंत का स्थानांतरण परियोजना निदेशक, नैनीताल के पद पर हुआ है। समारोह के दौरान नवागत मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार का स्वागत किया गया। जो पूर्व में उपायुक्त (परियोजना), ग्राम्य विकास विभाग, पौड़ी के पद पर कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- Champawat News: आपसी समंवय से करें मामलों का निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...