वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी। समाजवादी पार्टी के फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल को खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के लिए वाराणसी और मिर्जापुर का प्रभारी बनाया गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर उन्हें प्रभार सौंपा है। नरेश उत्तम वाराणसी-मिर्जापुर खंड शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव एवं स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का सहयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- सपा ने शिक्षक निर्वाचन को लेकर भरी हुंकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...