नरेला में तीन मंजिला फैक्ट्री में आग लगी
नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे एक तीन मंजिला नेल पॉलिश पैकिंग फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां काम कर रहे मजदूर अफरा-तफरी के बीच बाहर निकले और अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद करीब सवा एक बजे आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद कूलिंग का काम जारी था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह भी पढ़ें- बहादराबाद की कंपनी में आग लगने से अफरातफरी आग बुझाने के लिए मौके पर 12 दमकल वाहनों को भेजा गया था। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद: फैक्ट्री में लगी भीषण आग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.