नई दिल्ली, मई 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में जलभराव कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी प्री-कास्ट ड्रेन का इस्तेमाल कर रहा है। इसे लगाने से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी दशकों तक चलने वाली है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने नरेला रेलवे क्रॉसिंग से दिल्ली जल बोर्ड आउटफॉल तक प्री-कास्ट आरसीसी ड्रेन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री ने बताया कि यह परियोजना कुल 9.5 किलोमीटर में विकसित की जाएगी। इसमें 5 किलोमीटर एक ओर और 4.5 किलोमीटर दूसरी ओर ड्रेन का निर्माण होगा। यह कार्य दिल्ली के ड्रेनेज मास्टर प्लान के तहत किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नरेला-बवाना रोड पर जलभराव होगा कम, प्री-कास्ट ड्रेन परियोजना शुरु इसका उद्देश्य क्षेत्र में जलभराव की समस्या का दीर्घकालिक और व्यवस्थित समाधान सुनिश्चि...