नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नरेला अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं नई दिल्ली, व.सं.। नरेला स्थित राज्य सरकार के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में जल्द सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठकों में स्थानीय नागरिकों की मांगों पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है। नरेला विधायक और समिति अध्यक्ष राज करण खत्री ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाएगी और एक्सरे सहित अतिरिक्त जांच मशीनें लगाई जाएंगी। साथ ही अस्पताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत कर मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। पीतमपुरा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया नई दिल्ली, व.सं.। पीतमपुरा के एपी ब्लॉक मार्केट में निगम की ओर से शीघ्र स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। पार्षद डॉ. अमित नागपाल ने बताया कि शिविर में सभी आयु वर्ग...