गंगापार, अप्रैल 26 -- सनातन सेवा संस्थान प्रबंधन समिति ने बैठक कर नरेन्द्र शुक्ला निवासी अटखरिया मेजा को जिला संयोजक मनोनीत किया। लोगों ने संस्थान के अध्यक्ष के एमपी पाठक का आभार जताया। भाजपा नेता मेजा मंडल के पूर्व मंत्री विनय कुमार शुक्ल ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे नरेन्द्र शुक्ल को सनातन सेवा संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने जिला संयोजक की जिम्मेदारी देकर अच्छा कार्य कर रखा है, इस कार्य से संस्थान को मजबूती मिलेगी। अध्यक्ष एमपी पाठक ने बताया कि वासुदेव मिश्रा का उपाध्यक्ष, राजेश ओझा को महासचिव, पंकज तिवारी सचिव, राजेश पाठक कोषाध्यक्ष, उमेश पांडेय को संयोजक, जेके तिवारी को संरक्षक मनोनीत कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...