एटा, जून 10 -- गल्ला मंडी प्रबंधन की अव्यवस्था और यातायात पुलिस की अनदेखी के चलते बुधवार को शहर के दो प्रमुख मार्ग जीटी रोड और अलीगंज रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार चार घंटे तक जाम लगा रहा। मक्का की भारी आवक के कारण गल्ला मंडी गेट से कुसाड़ी बाईपास तक खाद्यान्न लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी रहने से जाम में सैकड़ों वाहन सवारों का चिलचिलाती धूप और उमस के बीच बेहद बुराहाल बना रहा। इन दिनों गल्ला मंडी में मक्का की बंपर आवक हो रही है, इस कारण बुधवार को सुबह से ही सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में खाद्यान्न लेकर मंडी पहुंचे। मंडी के अंदर समय पर वाहनों को प्रवेश न मिलने और सही प्रबंधन न होने के कारण वाहन दोनों मुख्य सड़कों पर ही खड़े हो गए। इस कारण देखते ही देखते अलीगंज रोड और जीटी रोड पर सैकड़ों दोपहिया वाहन, कारे, र...