नवादा, अप्रैल 25 -- नवादा में बेखौफ बदमाशों ने एक बंद घर के मुख्य दरवाजे का तोड़कर कई कीमती सामान चुरा लिये। घटना नगर थाना क्षेत्र के नरेन्द्र नगर इलाके की बतायी जाती है। पीड़िता नरेन्द्र नगर के स्व. उमेश प्रसाद सिंह की पत्नी संसार देवी के मुताबिक वे करीब 20 वर्षों से मकान बनाकर इस इलाके में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रह रही हैं। 16 अप्रैल की सुबह वह एक शादी समारोह में शामिल होने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमकरी गांव गयी थीं। 23 अप्रैल को वापस लौटने के बाद उनके द्वितीय तल पर स्थित उनके कमरे के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ पाया गया। यह भी पढ़ें- जमालपुर में बंद घर से लाखों की चोरी घर के भीतर जाने पर उन्होंने देखा कि आलमीरा व ट्रंक का ताला टूटा हुआ था और खुला हुआ था। साथ ही कमरे में घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना परिजनों ...