रामगढ़, जून 11 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। देश के अब तक के सबसे अधिक दिनों तक लगातार 12 वर्ष  प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी के बनाने पर कोयलांचल कुजू व आसपास के ग्रामीण इलाके में प्रसन्नता का माहौल बना है। इसको लेकर क्षेत्र के बोंगाबार स्थित जेपी रेस्टोरेंट सभागार में  बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने गगनभेदी नारेबाजी करते हुए नरेंद्र मोदी नीत एनडीए सरकार के कुशलता की कामना की गई। साथ ही देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाने का उद्गार व्यक्त किया गया। इस दौरान भाजपा रामगढ़ जिला महामंत्री जगेश्वर प्रजापति के 68 वें जन्मदिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह सह सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी में दूरदर्शिता की अदभूत क्षमता : सदर विधायक कार्यक्रम की अध्यक्षता उज्ज्वला फाउंडेशन के अध्यक्ष सह भाज...