नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा नोएडा जेवर एयरपोर्ट, सेवा के 25 साल पर योगी सरकार का फैसला
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- नोएडा के जेवर में बना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा। योगी कैबिनेट ने शुक्रवार को इस बारे में लाए गए प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इसका ऐलान खुद सीएम योगी ने कैबिनेट की बैठक के बाद किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर सात अक्टूबर के दिन को गौरवशाली इतिहास के रूप में दर्ज किया गया है। पीएम के नेतृत्व में यूपी का विकास हुआ है। 42 नए हाईवे बनाए गए हैं। कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी देने खुद सीएम योगी मीडिया के सामने पहुंचे। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने आज पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष के अविराम यात्रा का अभिनदंन करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.