हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कृषि विज्ञान मेला में उत्तराखंड के नरेंद्र सिंह मेहरा सहित सात किसानों को कृषि अध्येता अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और महानिदेशक डॉ. मांगी लाल ने किया। नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती के प्रति उनकी निष्ठा, जैविक नवाचारों और जलवायु अनुकूल फसलों के विकास के समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। पंतनगर कृषि विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, सांसद अजय भट्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...