नरेंद्रनगर में पांच लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, मार्च 30 -- नई टिहरी। नरेंद्रनगर पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। नरेंद्रनगर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की मीडीया सेल ने जानकारी दी कि एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में नियमित अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही जा रही है। अभियान के चलते नरेद्रनगर थाने की चौकी गजा के तहत पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी नत्थीलाल पुत्र स्वर्गीय संकुरू लाल निवासी ग्राम बमनगांव पोस्ट पोखरी तहसील गजा कोतवाली नरेंद्रनगर को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने में पुलिस कर्मियों में एसआई मनीष नेगी, मनीष रावत आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.