रिषिकेष, जून 1 -- ऋषिकेश, संवाददाता। नरेंद्रनगर नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों पर दबाव बनाकर षड़यंत्र के तहत पार्टी प्रत्याशी राजेद्र सिंह गुसाईं का पर्चा निरस्त कराने का दावा किया है। इस पूरे मामले में उन्होंने कैबिनेट मंत्री पर भी कई आरोप लगाए हैं। सोमवार को मुनिकीरेती स्थित भजनगढ़ में कार्यकर्ता प्रदीप राणा के आवास पर पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि राज्य में भाजपा की सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। नरेंद्रनगर नगरपालिका चुनाव में नामाकंन, आपत्ति और निस्तारण की तिथियों को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए हैं। यह भी पढ़ें- हिमाचल नगर निगम चुनाव या 2027 का सेमीफाइनल; कांग...