देहरादून, मार्च 18 -- नरेंद्रनगर। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला के पेट से ट्यूमर निकाला। आयुष्मान भारत योजना के तहत श्री देव सुमन उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में डॉक्टर ने मरीज के पेट से 3.5 किलो का ट्यूमर निकालने में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा पंवार ने बताया कि महिला काफी समय से पेट की बीमारी से पीड़ित थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से साढ़े तीन किलो का भारी-भरकम ट्यूमर निकाला गया। इस सफल सर्जरी में सर्जन डॉ. विभूति उनियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. शिवानी रमोला एवं डॉ. अनुराग अग्रवाल ने सीमित संसाधनों वाले छोटे सेटअप में भी अत्यंत कुशलता और सावधानी के साथ जटिल केस को सफलतापूर्वक संचालित किया, जो सफल रहा। ऑपरेशन थिएटर स्टाफ में अमित क...