अशोकनगर, मार्च 14 -- मध्य प्रदेश के अशोकनगर में गैस सिलेंडर के नंबर न लगने से लोग नाराज हैं।आलम यह है कि गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर लोग सड़क पर उतर आए हैं। इस दौरान विरोध स्वरुप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर की अर्थी निकाली। वहीं गांधी पार्क पर चूल्हा जलाकर महिलाओं ने चाय बनाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब...लोग बोले- सिलेंडर के नंबर नहीं लग रहे रसोई गैस किल्लत से आमजन परेशान नजर आ रहे है। अधिकतर लोगों की शिकायत है कि सिलेंडर के नंबर ही नहीं लग रहे तो सिलेंडर मिलेगा कैसे। वहीं होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से सिलेंडर के विकल्प तलाशने की बात भी कह दी गई है। ऐसे में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी न हो उसके लिए भी प्रशासन कमर कस रहा है। यह भी पढ़ें- अपोलो हॉस्पिटल में दलित-आदिवासी डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.