आगरा, मार्च 15 -- नरी सेमरी मेले के अवसर पर भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों का ठहराव छाता स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक छाता स्टेशन पर अप/डाउन की उत्कल एक्सप्रेस, अप/डाउन की ताज एक्सप्रेस, अप/डाउन की महाकौशल एक्सप्रेस और अप/डाउन की आगरा कैंट-होशियारपुर एक्सप्रेस एक मिनट रुकेंगी। नरी सेमरी मेले में जाने के लिए भक्त इन ट्रेनों में सफर कर सकते हैं। यह अस्थाई ठहराव केवल 19 से 27 मार्च तक ही रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...