मथुरा, मार्च 28 -- ग्राम नरी सेमरी में रामनवमी के अवसर पर देवी पीठ पर परंपरागत लठ पूजा का आयोजन धूमधाम से हुआ। लाठियों की तड़तड़ाहट के बीच परंपरा का निर्वहन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दोपहर करीब 3 बजे ग्राम साखी के लोग लाठियों के साथ उत्साहपूर्वक मंदिर परिसर में पहुंचे और "साखी खेरी की जय, देवी मैया की जय, झूला वाले की जय" के जयकारे लगाए। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे नरी गांव के सैकड़ों लोगों ने भी लठ पूजा की परंपरा निभाई। करीब 30 मिनट तक चले इस आयोजन में श्रद्धालु नृत्य करते नजर आए और जयकारे गूंजते रहे।पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभय पाल सिंह, किशन पाल, राजेन्द्र सिंह, गोकुल, चरण सिंह, महावीर सिंह तथा नरी के राजवीर सिंह ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। अंग्रेजी शासनकाल में इसे रोकने का प्रयास भी ह...