मथुरा, मार्च 13 -- छाता। ब्रज के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल नरी सेमरी स्थित नगरकोट वाली मैया के मेले के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर व मेला प्रांगण का निरीक्षण कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति, सुचारू विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई और वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत व संबंधित विभागों को पूरे परिसर में व्यापक साफ-सफाई कराने को कहा। सीओ भूषण वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि मेले में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए ज...