मथुरा, मार्च 22 -- ब्रजवासियों ने की नवरात्रि के तीसरे दिन परम शांति, शक्ति और साहस का प्रतीक मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करके मंगलकामना की प्रर्थना की। ब्रज के देवी मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई और भक्तों ने मां के दर्शन किए। शाम को मथुरा शहर के मंदिरों में विशेष शृंगार व फूल-बंगला के दर्शन हुए, वहीं नरी सैमरी में आज आगरा के भक्तों ने चादर के साथ विशेष महाआरती की, जिसे देखने देवी मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। छाता तहसील स्थित प्रसिद्ध नरी सेमरी देवी मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को आगरा निवासी धांधू भक्त के वंशजों ने चमत्कारिक चादर आरती की।इस दौरान बड़े-बड़े दीपकों की लौ कपड़े की चादर के आरपार हो गई, मगर चादर नहीं जली। यह देख श्रद्धालुजन मां के जयकारे लगाने लगे। सच्चे दरबार की जय, देवी मैया की जय के जयकारों से मंद...