हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। काठगोदाम स्थित नरीमन चौराहे से गौला पुल तक करीब 400 मीटर सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क की जद में आ रहे दो पक्के निर्माण जेसीबी से ध्वस्त करा दिए।सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त पारितोष वर्मा के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन की टीम काठगोदाम क्षेत्र में पहुंची और सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। पूर्व में कई बार नोटिस और चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई करते हुए दो पक्के निर्माणों को तोड़ दिया गया। इसके अलावा सड़क की जद में आ रहे तीन से चार अन्य निर्माणों को खाली करने के लिए भवन स्वामियों को दो दिन का समय दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि यूपीसीएल...