चम्पावत, अप्रैल 15 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत के नरियालगांव में कृषि महाविद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए यहां 600 नाली भूमि चिन्हित की गई है। कृषि महाविद्यालय बनाने की घोषणा सीएम धामी ने टनकपुर दौरे में की थी। चम्पावत के नरियालगांव में कृषि महाविद्यालय बनेगा। इस संबंध मे मनीष कुमार ने पंतनगर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से विचार विमर्श किया। विशेषज्ञों ने कृषि की क्षेत्रीय स्थिति, स्थानीय फसलों, अनुसंधान और आधुनि कृषि तकनीकों को महाविद्यालय में विकसित करने पर जोर दिया। सीएनडीएस के ईई ने बताया कि एकेडमिक जोन में दो शैक्षणिक व एक प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा। दूसरे जोन में आवासीय परिसर छात्रावास बनाया जाएगा। डीएम ने परिसर में ऑडिटोरियम, इन्क्यूबेशन सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर, समृद्ध डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रूम, अनुसंधान प्रयोगशाला आदि बनाने क...