चंदौली, जून 22 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता धान के कटोरे में नर्सरी डालने के पीक सीजन में पानी का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। रविवार को मिर्जापुर के नरायनपुर पंप कैनाल से निकलकर जिले में आने वाली नहर में पानी छोड़ने की शुरूआत हो गई। दोपहर में पहुंचे विधायक रमेश जायसवाल ने सिंचाई विभाग के अफसरों से वार्ता कर छह मशीनों को चालू कराया है। इससे किसानों को राहत मिलेगी।दरअसल मिर्जापुर के नरायनपुर से निकली बड़ी गंगा नहर जिले के किसानों की लाइफ लाइन है। यह नहर अलीनगर से दो भागों में बंटती है। मुख्य नहर से एक नहर चंदौली सैयदराजा और दूसरी नहर सकलडीहा धानापुर क्षेत्र में जाती है। लेकिन कैनाल चालू नहीं होने से किसान परेशान थे। विपक्षी दल भी किसान हित में पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे। इसके बाद 21 जून को विधायक रमेश जायसवाल नारायण प...