सुल्तानपुर, मार्च 16 -- सुलतानपुर, संवाददाता। नौ से 11 मार्च के मध्य अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के भदैया ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर ने अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए टेबल टेनिस में दो गोल्ड और हैंडबॉल बालिका में एक सिल्वर मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर से बालिका वर्ग में कृतिका शर्मा रिचा यादव और लवी पाल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं बालकों में मंजीत और ऋषभ शुक्ला ने टेबल टेनिस में गोल्ड प्राप्त किया। हैंडबॉल में रिचा यादव व तनु ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल दिलाने में जिले का सहयोग किया। इसी कड़ी में विद्यालय में परीक्षा के उपरांत एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। जिसमें प्र...