नरहौली के पीड़ितों को सपा नेता सुमन ने बंधाया ढांढस
मथुरा, मई 25 -- थाना हाईवे क्षेत्र के नरहौली गांव में दलित समाज की बेटियों की बारात के दौरान हुए विवाद के बाद रविवार को सपा नेता रामजीलाल सुमन नरहौली पहुंचे। उन्होंने बेटियों के पिता से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। सपा नेता ने दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए योगी सरकार पर हमला बोला। विदित है कि बरसाना के गांव भरनाकलां के रहने वाले नेमचंद्र के दो बेटों अशोक और कुलदीप की शादी नरहौली गांव में भगवान दास की दो बेटियों लक्ष्मी और पूनम से तय हुई थी। बुधवार रात करीब 10 बजे वह बारात चढ़ने के दौरान किसी ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थर दूसरे पक्ष के एक दुकानदार को लग गया। आरोप है कि जब दुकानदार ने बारातियों के सामने इसका विरोध किया तो बात बिगड़ गई। दोनों तरफ से पत्थरबाजी व बवाल हुआ।
घटना की जानकारी रविवार को सपा के राज्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.