मधुबनी, जनवरी 28 -- लौकही। लौकही प्रखंड में मंगलवार से महावीर झंडा महोत्सव शुरू हो गया। आयोजन समिति ने विधिवत बनाये गये विशाल ध्वज को स्थापित किया। इसे स्थापित करने के साथ ही पूजा अर्चना शुरू हो गई। समिति के सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार से यहां मेला और कुश्ती प्रतियोगिता होगी। मौके पर मोहन प्रसाद साह,राजीव गुप्ता के अलावे बड़ी संख्या में इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...